नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। एक बार फिर से कोरोना के मामलों में भारी इज़ाफा देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20139 नए मामले सामने आए। वहीं, वायरस से 38 मरीजों की जान गई। आए हुए नए मामलों कि बुधवार यानी 13 जुलाई से तुलना की जाए तो एक दिन में नए मरीजों की संख्या में लगभग 20 फीसदी का इज़ाफा देखने को मिला है। इसके साथ ही देश में लगभग 145 दिन बाद 20 हजार से ज्यादा दैनिक मामले दर्ज किए गए है। वहीं एक्टिव मरीजों की बात करें तो यह संख्या 1 लाख 36 हज़ार के पार पहुंच गई है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 5.1% दर्ज किया गया है।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों की माने तो पिछले 24 घंटे में कोरोना से 16,482 मरीज़ ठीक हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार यानी 14 जुलाई को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना से 38 और लोगों की जान गई। इतनी मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,557 तक पहुंच चुकी है।
देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,36,076 हो तक जा चुकी है। जो कि कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 3,619 की बढ़ोतरी देखी गई गई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

