शिमला, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश में कोरोना एक बार फिर से बेकाबू होने लगा है। यहां पिछले चार दिन से रोज 24 घंटे में 500 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे है। वहीं 100 में से 10 सैंपल कोरोना संक्रमित के ही सामने आ रहे है।
इन मामलों को बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग से लेकर केंद्र सरकार तक ने चिंता जताई है। बुधवार यानी 20 जुलाई को 24 घंटे में कोरोना के 583 मामले दर्ज किए गए। वहीं ऊना में एक शख्स की जान गई।
मिली जानकारी की माने तो, बुधवार 20 जुलाई को कोरोना के 3845 सैंपल लिए गए थे। जिसमें से 583 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। सबसे अधिक मामले कांगड़ा में 122 सामने आए जिसके बाद मंडी में 92, शिमला में 93, सिरमौर में 52 और चंबा में 84 कोरोना के मामले दर्ज हुए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

