मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
National

महाराष्ट्र में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट ने बढ़ाई सरकार कि चिंता

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
महाराष्ट्र में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट ने बढ़ाई सरकार कि चिंता

महाराष्ट्र में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट ने बढ़ाई सरकार कि चिंता

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कई देशों में जहां कोरोना के बाद मॉन्कीपॉक्स ने हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच महाराष्ट्र में कोरोना के मामले फिर बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ओमिक्रोन के बेहद संक्रामक BA.4 और BA.5 वेरिएंट के मरीज भी  सामने आने लगे है। जिसके बाद यहां की सरकार ने लोगों को आगाह किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई कि माने तो, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि, जिन जिलों में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है, वहां के लोग ज्यादा सावधानी के साथ रहें और मास्क पहने रखे। बतादें कि कोरोना कि रफ्तार धीमी पढ़ने पर पिछले महीने राज्य में मास्क की अनिवार्यता खत्म हो गई थी।  सरकार एक बार फिर अब बदले हालात को देखते हुए  सतर्कता बरतने पर जोर दे रही है। 

 
ओमिक्रोन को काफी तेजी से फैलने वाला वैरिएंट कहा गया था। अब कोरोना वैरिएंट ओमिक्रोन के नए बदले हुए रूप में सामने आने से चिंता बढ़ गई है। पीटीआई के अनुसार, महाराष्ट्र में शनिवार को पहली बार ओमिक्रोन के सब वैरिएंट B.A.4 के चार मरीज सामने आए थे। इसके साथ ही B.A.5 के तीन मरीज भी दर्ज किए गए। अधिकारियों कि माने तो ये सभी मामले पुणे में पाए गए है। जिसमें से चार पुरुष और तीन महिलाएं है।

 
इसके साथ ही इनमें 10 साल से कम उम्र का एक बच्चा भी शामिल है। सभी में कोरोना के हल्के लक्षण देखे गए हैं। इन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत अब तक तो नहीं पड़ी है। उन्हें घर पर ही आइसोलेशन में रखा जा रहा हैं। अपको बता दें कि देश में ओमिक्रोन के सब वैरिएंट B.A.4 और B.A.5 के सबसे पहले मामले तमिलनाडु और हैदराबाद में देखे गए थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें