N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश और दुनिया मे एक बार फिर कोरोना के मामले बढने लगे है। देश के कुछ राज्यों से कोरोना के डराने वाले आंकड़े फिर सामने आने लगे हैं। दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में बीते एक हफ्ते से हर रोज़ औसत मामले में बढ़त देखने को मिल रही हैं। वहीं देश में कोरोना के आंकड़ों की बड़ी तस्वीर को देखे तो इसमें कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही ये संख्या दो साल के सबसे निचले स्तर पर है। बीते 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 1054 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस 29 लोगों की इससे जान गई।
शनिवार(9 अप्रैल) को दिल्ली में कोरोना के 160 नए केस सामने आए और जिसके बाद संक्रमण की दर बढ़कर 1.55 प्रतिशत हो गई। वही इसमें राहत की बात यह है कि यहां कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई पर पिछले तीन दिनों से दिल्ली में कोरोना के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। यहां शुक्रवार यानी 8 अप्रैल को 146 नए केस आए थे। वहीं इसकी पॉजिटिविटी रेट 1.39 फीसदी पर थी।
वहीं दिल्ली में गुरुवार को 176 मामले सामने आए, जो पिछले दिन के मुकाबले 40 प्रतिशत अधिक थे। तो इसका पॉजिटिविटी रेट 1.68 प्रतिशत रहा। फिलहाल इससे अभी किसी की जान नही गई। बुधवार को कोरोना के 126 नए मामले सामने आए जिसमे एक व्यक्ति की इससे मौत हुई।
केंद्र ने दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, हरियाणा और मिजोरम की सरकारों को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमे कोरोना को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से सतर्कता बढ़ाने और संक्रमण की दर बढ़ने पर ध्यान देने को कहा हैं। केंद्र शासित प्रदेश को लिखे गए पत्र में, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहां हैं कि, जहां कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं वहां नियमित रूप से निगरानी की जाए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

