N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। जहां कोरोना के मामले कम हो रहे थे वहीं एक बार फिर महामारी ने रफ्तार पकड़ ली है। दुनियाभर में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 50 करोड़ के पार जा चुका है। पहले 50 करोड़ मरीज होने में महज 877 दिन लगे थे। वहीं इससे राहत की बात ये भी है कि इनमें से 44 करोड़ 88 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके है। वहीं अब तक इस संक्रमण से दुनिया के 62 लाख लोगों कि मौत हो चुकी है।
दुनिया में कोरोना का पहला केस 17 नवंबर 2019 को चीन में मिला था। जो महज 222 दिन यानी 25 जून 2020 तक पूरी दुनिया में फेल चुका था। जिसमें संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ तक पहुंच गया था। एक से 10 करोड़ मरीज होने में सिर्फ 214 दिन लगे थे। इसके बाद से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली और सिर्फ 190 दिन में इसने दुनियाभर को अपनी चपेट में ले लिया।
दुनिया में चीन के बाद कोरोना का सबसे ज्यादा कहर अमेरिका पर बरसा। यहां पर अब तक 8.20 करोड़ लोग इस वायरस की चपेट में आए है। वहीं इससे 7.99 करोड़ लोग ठीक हुए, तो 10 लाख लोगों की इससे मौत हुई।
वहीं सबसे अधिक संक्रमण के मामले कि बात करें तो भारत दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक कोरोना से 4.30 करोड़ लोग संक्रमित हुए है। तो 4.25 करोड़ लोग इससे ठीक हुए, वहीं 5.21 लाख लोगों की मौत हुई। फिलहाल भारत में अब महज 11 हजार लोग ही संक्रमित हैं।
पर अब एक बार फिर हर दिन 6 से 10 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ रहे है, जबकि 1500 से तीन हजार लोगों की मौतें हो रहीं हैं। पर अच्छी बात ये है कि संक्रमण से प्रतिदिन 6 से 7 लाख लोग ठीक भी हो रहे है।
बीते सात दिनों का आंकड़ा उठा कर देखें तो सबसे अधिक 14 लाख मरीज साउथ कोरिया से सामने आए है। यहां 2100 लोगों ने वायरस से अपनी जान गवां दी हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

