मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। मुंबई में शुक्रवार यानी 10 जून को कोरोना के 1,956 नए मामले सामने आए हैं। इसी बीच पिछले 24 घंटों में शहर में एक भी मौत नहीं हुई। इसके साथ ही 763 मरीज इस वायरस से ठीक हो गए हैं। हालांकि यहां एक्टिव मामले 9,191 हैं। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी है। मुंबई में संक्रमण दर की बात करें तो यह 12.74% दर्ज की गई है। मुंंबई में कोरोना वायरस को लेकर हड़कंप की स्थिति बनते जा रही है।
बतादें कि, यहां मई के अंत से ही अब करीब तीन गुना ज्यादा मामले समाने आ रहे है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने जानकारी देते हुए बताया कि, यहां गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को 15 प्रतिशत मामले बढ़े है।
वहीं मुंबई में गुरुवार यानी 9 जून को 1702 मामले समाने आए थे। इसी के बीच नगर आयुक्त इकबाल चहल ने अधिकारियों को कोरोना टेस्ट बढ़ाने का निर्देश दिए थे। वहीं बीएमसी प्रशासन ने बताया कि, कोरोना मामलों में अचानक से हुई तेज बढ़ोतरी को देखने के बाद लोगों से मास्क लगाने और वैक्सीन लेने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना के मरीजों के लिए एक खास तरह का इंतजाम किया जा रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

