शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में आए 3 हजार से अधिक मामले, 55 लोगो ने गवाई जान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में आए 3 हजार से अधिक मामले, 55 लोगो ने गवाई जान

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में आए 3 हजार से अधिक मामले, 55 लोगो ने गवाई जान

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना कि रफ्तार एक बार फिर बढ़ते जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3275 नए मामले सामने आए। वहीं इस 55 मरीज़ों की इस वायरस से मौत हुई। फिलहाल भारत में अभी कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हजार के लगभग पहुंच चुकी है। बुधवार यानी 4 मई के मुकाबले कोरोना के मामलों में 2.2 फीसदी बढोतरी देखी गई। 


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले फिलहाल दिल्ली से सामने आ रहे है। बतादें कि दिल्ली में 1354 नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं हरियाणा में कोरोना के 571, उत्तर प्रदेश में 198, केरल में 386, तो महाराष्ट्र में 188 मामले दर्ज किए गए है। अगर रिकवरी रेट की बात करें तो फिलहाल देश में रिकवरी रेट 98.74 फीसदी देखा गाय है। इसी के साथ पिछले 24 घंटे में 3010 लोग कोरोनो से ठीक भी हुए है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 27 हजार टेस्ट किए गए।


बतादेंकि, इस समय देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 19 हजार 719 है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 189 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना कि वैक्सीन लग चुकी है। पिछले बुधवार को 13 लाख 98 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें