गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 26 फरवरी के बाद मिले 10 हजार से ज्यादा मरीज

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 26 फरवरी के बाद मिले 10 हजार से ज्यादा मरीज

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 26 फरवरी के बाद मिले 10 हजार से ज्यादा मरीज

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत में कोरोना का संक्रमण एक फिर से रफ्तार पकड़ रग है। देश में गुरुवार को कोरोना के 12 हजार 213 नए मामले सामने आए है। बुधवार की तुलना में ये आंकड़ा 3391 ज्यादा है। बुधवार को 8 हजार 822 मरीज कोरोना से संक्रमित मिले थे। 26 फरवरी के बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में कोविड संक्रमण ने 10,000 का आंकड़ा पार किया है।

 

पिछले 24 घंटों 11 लोगों ने अपनी जान भी कोरोना से गवाई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ कर 5 लाख 24 हजार 803 हो गई है। इस बीच, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 58,215 हो गए हैं, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.13 प्रतिशत है। गुरुवार को 7 हजार 624 मरीजों के ठीक होने के बाद रिकवर होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4 करोड़ 26 लाख 74 हजार 712 हो गई। भारत की रिकवरी रेट 98.65 प्रतिशत है।


भारत की दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.35 प्रतिशत हो गई है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेटवर्तमान में 2.38 प्रतिशत है। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 5,19,419 टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर 85.63 करोड़ से अधिक हो गई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें