नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना का खतरा बढते जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,940 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 20 लोगों की इससे मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार यानी 25 जून को दी गई जानकारी के अनुसार, एक्टिव मामलों में 3495 की बढ़ोतरी देखी गई है। इसके साथ ही कुल सक्रिय मामलों की संख्या 91,779 तक जा पहुंची है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करे तो यह 4.39 प्रतिशत है और रिकवरी रेट अभी भी 98.58 प्रतिशत बना हुआ है। बतादें कि, कोरोना के आए हुए नए मामले एक दिन पहले मिले केसों की संख्या से 8.1 फीसदी कम देखे गए है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान 12425 लोग कोरोना से ठीक हो कर अपने घर गए। इनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 3752, केरल में 3044 और दिल्ली में 1694 लोगों ने कोरोना को हराया। अब तक कुल 4,27,61,481 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना के मामलों में बड़ोतरी की बात करें तो वो पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 926 की बढ़ोतरी केरल में दर्ज की गई है। उसके बाद तमिलनाडु में 738, बंगाल में 460, महाराष्ट्र में 450 ऐक्टिव मामलों का इजाफा हुआ।
वहीं, कोरोना से हुई मौत की बात करें तो एक दिन में दर्ज की गई 20 मौतों में से 11 वो हैं, जो केरल में बीते दिनों हुई थीं, पर रिकॉर्ड में अभी चढ़ाई गई हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में 3, बंगाल में 2 और दिल्ली, असम, पंजाब, राजस्थान में 1-1 व्यक्ति की कोरोना के कारण मौत हुई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

