बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

WHO की चीफ साइंटिस्ट बोलीं- हार्ड इम्युनिटी हासिल करने का विचार मूर्खतापूर्ण है!

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
WHO की चीफ साइंटिस्ट बोलीं- हार्ड इम्युनिटी हासिल करने का विचार मूर्खतापूर्ण है!

WHO की चीफ साइंटिस्ट बोलीं- हार्ड इम्युनिटी हासिल करने का विचार मूर्खतापूर्ण है!

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी और इसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनिया हर में तबाही मचा रखी है। World health organization (WHO) की चीफ साइंटिस्ट डॉ सौम्या विश्वनाथन ने बताया कि, कोरोना से लड़ने के लिए नेचुरल इंफेक्शन के द्वारा हर्ड इम्युनिटी हासिल करने का विचार मूर्खता पूर्ण विचार है। क्योंकि इसके लिए एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। उन्होंने ये बात एनडीटीवी से इंटरव्यू में कही। उन्होंने बोला कि, ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट BA.2 मूल वेरिएंट BA.1 की तुलना में अधिक संक्रामक है। इसके साथ ही इसका ट्रांसमिशन बाकी के सब वेरिएंट से ज्यादा है। इस नए वेरिएंट ने दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है, खासकर डेनमार्क और भारत जैसे देश इसमें शामिल है। 


डॉ सौम्या विश्वनाथन ने बताया कि, World Health Organization ने अभी तक ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रभाव पर टिप्पणी नहीं कि है। क्योंकि यह एक नया वेरिएंट है जिसे लेकर अभी स्टडी चल रही है।  


उन्होंने बोला कि, इस नए वेरिएंट को समझने और जानने के लिए 2 महीने का समय बहुत कम है। हमने कुछ स्टडीज जाना है कि, जहां नए वेरिएंट से ठीक होने वाले मरीजों को डेल्टा संक्रमण में मदद की, पर अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह आने वाले वक्त में ये सही साबित होगा या फिर नहीं।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें