सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 17070 नए मामले, 23 मरीज की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 17070 नए मामले, 23 मरीज की हुई मौत

देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 17070 नए मामले, 23 मरीज की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17070 नए मामले सामने आए है। वहीं 23 लोगों की जान गई। इससे पहले गुरुवार यानी 30 जून को 18819 नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 14,413 लोग वायरस से ठीक हुए हैं। वहीं, एक्टिव मामलों की संख्या अब 1,07,189 तक जा पहुंची है।  

महाराष्ट्र में गुरूवार को कोरोना के 3,640 नए मामले सामने आए और तीन मरीज़ों ने संक्रमण कि वजह से दम तोड़ दिया। बुलेटिन में बताया कि, इन नए मामलों के साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 79,76,114 हो गई है।  वहीं अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 1,47,925 तक जा पहुंची है।  महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 3,957 मामले सामने आए थे। 

मुंबई में गुरूवार को कोरोना के 1,265 मामले सामने आए। वहीं एक मरीज़ की मौत हो गई। बतादें कि अहमदनगर और कोल्हापुर जिले में एक-एक मौत हुई। तो राज्य में कोरोना की मृत्यु दर 1.85 प्रतिशत दर्ज़ हुई। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,432 मरीज़ संक्रमण से ठीक हुए। 

वहीं राजधानी दिल्ली में 4.45 दैनिक संक्रमण दर के साथ कोरोना के 865 नए मामले सामने आए। वहीं  कोरोना से किसी भी मरीज़ की मौत नहीं हुई।  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आए हुए नए मामलों के साथ ही दिल्ली में अब तक कोरोना से संक्रमित की संख्या 19,34,874 तक जा पहुंची है,  वहीं  मृतकों की संख्या 26,261 पर स्थिर है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें