गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
National

दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल मामले हुए 10, महाराष्ट्र में है सबसे ज्यादा

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल मामले हुए 10, महाराष्ट्र में  है सबसे ज्यादा

दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल मामले हुए 10, महाराष्ट्र में है सबसे ज्यादा

N
डेस्क रिपोर्टर

दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी पूरी तरह से अभी खत्म नही हुई है इसके साथ ही लोग अभी तक पूरी तरह से इसके कहर से बाहर नही निकले है। कोरोना के नए वेरिएंट आने के बाद इसने सबकी चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। राजधानी दिल्ली में नए वेरिएंट के 4 और नए मामले आए हैं। जिसमे अब दिल्ली में नए वेरिएंट के कुल 10 मामले हो गए है। इस बात की जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी। उन्होंने बताया कि, दिल्ली में ओमिक्रॉन के 10 मामले सामने आ चुके है। जिसमे से एक मरीज को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है तो 9 मरीज अभी भी LNJP हॉस्पिटल में भर्ती हैं। अभी इनमे से किसी की भी हालत गंभीर नही हुई है। 


इसे भी पढ़े : क्या है सागर जिले की नरयावली विधानसभा सीट का इतिहास और राजनीतिक समीकरण

 

बतादें की,  Lok Nayak Jai Prakash Hospital  में अब तक कुल कोरोना के 40मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों में से 38पॉजिटिव हैं तो 2सस्पेक्ट है। आज सुबह ही दिल्ली एयरपोर्ट से 8नए और सस्पेक्ट सामने आए हैं। दिल्‍ली सरकार के अनुसार, Lok Nayak Jai Prakash Hospital  में 40बेड्स का डेडिकेटेड ओमिक्रॉन वार्ड  बनाया गया था, पर मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ साथ यह पर बेड्स की संख्या भी बढ़ाकर 100कर दी है।


इसे भी पढ़े : भोपाल में गुरुद्वारा समिति द्वारा जीरो वेस्ट लंगर का हुआ आयोजन


ओमिक्रॉन की चपेट में आ चुके है 11राज्‍य

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन देश में अपने पर पसारते जा रहा है। अभी तक इस नए वेरियेंट ने दिल्ली के साथ साथ 11अन्य राज्‍यों को अपनी चपेट में ले चुका है। इनमे से सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से सामने आए है जहां 32ओमिक्रॉन संक्रमित हैं। तो दिल्ली में 10, केरल में 5, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 3, तेलंगाना में 2, गुजरात में 4, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ 0और तमिलनाडु में फिलहाल 1-1केस सामने आए है।


इसे भी पढ़े : ब्रिटेन में अब तक के सबसे अधिक कोरोना के मामले दर्ज हुए

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें