N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में बच्चों के लिए वैक्सिनेशन का महाअभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 3 जनवरी से शुरू होगा। इसमें 15 साल से 18 साल तक की उम्र के बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस वैक्सिनेशन के लिए 1 जनवरी से बच्चों के रजिस्ट्रेशन होने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। यह रजिस्ट्रेशन अपको पहले की तरह कोविन एप पर करना होगा। इसके साथ ही बच्चों का स्कूल ID कार्ड उनके आयु प्रमाण पत्र के तौर पर कोविन एप पर अपलोड करना पढ़ेगा। इसमें आधार कार्ड भी यूज किया जा सकता है। बतादें कि , 15 से 18 साल के बच्चों को जायडस कैडिला वैक्सिन और कोवैक्सिन के बीच कोई एक वैक्सीन चूस करने को मिलेगी।
आरएस शर्मा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया है कि, कुछ बच्चें ऐसे होंगे जिनका आधार कार्ड नहीं बना होगा, इसलिए ऐसे बच्चें अपने स्कूल आईडी कार्ड के जरिये वैक्सीन लगवा सकते है। कुछ दिन पहले ही भारत के औषधि महानियंत्रक ने कुछ शर्तों के साथ 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए भारत बायोटेक के कोरोना वैक्सीन कि कोवैक्सिन को आपातकालीन यूज करने की मंजूरी दी थी। जायडस कैडिला के द्वारा तैयार हुई बिना सुई वाली कोविड-19 वैक्सीन जायकोव-डी के बाद 18 साल से कम उम्र के बच्चों के बीच इस्तेमाल के लिए नियामक की अनुमति प्राप्त करने वाला यह दूसरा टीका होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

