नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। भारत में लागत बढ़ रहे मामलों से कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। इसके साथ ही हर दिन डराने वाले खतरनाक आंकड़े सामने आ रहे हैं। बीते एक हफ्ते कि बात करें तो देश भर में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से इज़ाफा हुआ है। रविवार यानी 9 जनवरी तक के कोरोना के आंकड़ों को देखें तो एक हफ्ते के अंदर अंदर मरीजों की तादाद 6 गुना बढ़ गई। इसके साथ ही सिर्फ 7 दिनों में मौत की संख्या भी 54 फीसदी तक जा पहुंची है। एक्सपर्ट के अनुसार, कोरोना की तीसरी लहर इसी के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कारण आई है।
इसे भी पढ़े :देश में कोरोना का ब्लास्ट: 24 घंटे में आए 1.79 लाख नए मसाले, 146 ने गवाई जान
बतादें कि, 3 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक देश में कोरोना के 7.8 लाख मामले सामने आए हैं और इसे पिछले हफ्ते से तुलना करें तो यह छह गुना ज्यादा है। पिछले हफ्ते इन मामलों की संख्या सिर्फ 1.3 लाख थी। जिस के बाद 27 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच कोरोना के मामलों में 2.8 गुना का इज़ाफा हुआ है। कोराना की रफ्तार इस बार कितनी अधिक है इसका अंदाजा आप इसकी बात से लगा सकते है कि, दूसरी लहर के दौरान कोरोना के 1.3 लाख से 7.8 लाख मामले सामने आए थे और इन मामलों को पहुंचने में करीब 5 हफ्ते का वक्त लगा था। पर इस बार मात्र एक हफ्ते में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।
इसे भी पढ़े : मध्य प्रदेश में पारा गिरने से बढ़ी ठंड, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट हुआ जारी
एक बार फिर कोरोना से मौतें होना शुरू हो गई है। तीसरी लहर के दौरान मौत की संख्या में भारी उछाल आ रहा है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इन आंकड़ों में 54 फीसदी का बढ़ोतरी हुई है। बीते हफ्ते मौत की संख्या 495 थी। पर अब ये बढ़ कर 761 तक जा पहुंची है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

