गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

स्टडी: जनवरी के आखरी हफ्ते में कोरोना की तीसरी लहर होगी पीक पर, रोज आएंगे 10 लाख से अधिक मामले

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
स्टडी: जनवरी के आखरी हफ्ते में कोरोना की तीसरी लहर होगी पीक पर, रोज आएंगे 10 लाख से अधिक मामले

स्टडी: जनवरी के आखरी हफ्ते में कोरोना की तीसरी लहर होगी पीक पर, रोज आएंगे 10 लाख से अधिक मामले

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश और दुनिया में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर हाहाकार मचा है। हर दिन बढ़ते हुए मामले डरा रहे हैं। नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कारण अब भारत में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। हर दिन यहां डबल मामले समाने आ रहे है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने देश के लगभग सभी राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। एक्सपर्ट के अनुसार जनवरी में कोरोना की तीसरी लहर का पीक पर जा सकती हैं। इसका मतलब ये हुआ कि इसी महीने में  कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक  मामले सामने आ सकते है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस और इंडियन स्टैटिसटिकल इंस्टीट्यूट बेंगलुरु के अनुसार जनवरी के लास्ट वीक में हर दिन रोज 10लाख से ज्यादा मामले सामने आएंगे। बतादें कि शुक्रवार यानी 6जनवरी को कोरोना के एक दिन में 1लाख से अधिक मामले सामने आए है। 

इसे भी पढ़े : कोरोना को लेकर सख्त हुई सरकार, मध्य प्रदेश में अब बिना मास्क वालों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

बतादें कि, इस स्टडी को प्रोफेसर राजेश सुंदरसन, प्रोफेसर शिव अथरेया, IISc (Indian Institute of Science) और ISI (Indian Standards Institution) बेंगलुरु की टीम ने की है। इन एक्सपर्ट के अनुसार,  इस अनुमान को उन्होंने ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए लगाया है।  स्टडी में बताया गया है कि,  जनवरी के आखिरी हफ्ते में कोरोना वायरस  के सबसे अधिक मामले सामने आएंगे। इस साथ ही इसका असर फरवरी तक देखेगा।  इसमें ये भी बताया गया है कि, हर राज्य में  अलग-पीक होगी। कोरोना के सबसे ज्यादा बढ़ते हुए मामले जनवरी मध्य से लेकर फरवरी के दूसरे हफ्ते तक आएंगे। इसके साथ ही मार्च से कोरोना की गति धीमे हो जाएगी।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें