
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद पहली बार संक्रमण ने एक लाख के आंकड़े को पार किया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 17 हजार 100 नए मामले दर्ज किए गए है और 302 लोगों की मौत हुई है। 30 हजार 836 लोग रिकवर हुए है। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर 3 लाख 71 हजार 363 हो गई है।
ओमिक्रॉन के मामले 3 हजार पार
देश में ओमिक्रॉन संस्करण के मामले बढ़ कर 3,007 पर पहुंच गए है। अब तक दर्ज किए गए कुल ओमिक्रॉन मामलों में से 1,199 लोग ठीक हो गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 876 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद दिल्ली में 465, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291, केरल में 284 और गुजरात में 204 मामले दर्ज किए गए है।
सुप्रीम कोर्ट के दो जज कोरोना संक्रातिम
सुप्रीम कोर्ट के दो जज कोरोना संक्रातिम पाए हैं। सूत्रों ने बताया कि एक जज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे फिलहाल होम क्वारंटाइन में है।
दिल्ली में एक भी ओमिक्रॉन संक्रमित नहीं मिला
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को लगभग 17% पॉजिटिविटी दर के साथ कोरोना के 17,000 मामले सामने आए है। वहीं गुरुवार को यहां एक भी ओमिक्रॉन संक्रमित नहीं मिला है। उधर दिल्ली में आए ओमिक्रॉन मामलों में से किसी को भी ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की आवश्यकता नहीं है और न ही आईसीयू में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक ओमिक्रॉन से कोई मौत नहीं हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी गुरुवार को इसकी पुष्टि की।
बैंगलुरू में एक दिन में 4,324 मामले
पिछले 24 घंटों में कर्नाटक में कोरोना के 5031 नए मामले और एक मौत दर्ज की गई है। अकेले बेंगलुरु में ही 4,324 नए मरीज मिले है। राज्य की पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर 3.95% हो गई है। प्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि के साथ, राज्य सरकार ने शुक्रवार को 19 जनवरी तक वीकएंड कर्फ्यू लगा दिया है। कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे के बीच रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी। बतादें कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में ओमिक्रॉन के 107 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही यहां ओमिक्रॉन के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 333 हो गई है।
महारष्ट्र में एक दिन में 36 हजार 265 मामले
महाराष्ट्र ने गुरुवार को 36 हजार 265 नए मामले दर्ज किए गए है। मुंबई में कोरोना के मामलों में पिछले 24 घंटों में 31.7% की तेज दर्ज की गई है। जिसमे सबसे अधिक मामले धारावी में आए है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

