N
डेस्क रिपोर्टर
पणजी, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। एक और जहां कोरोना के मामले कम हो रहे है वहीं दूसरी ओर गोवा में बिट्स पिलानी कैंपस में कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद गोवा प्रशासन ने कैंपस में सभी स्टूडेंट्स और टीचर्स की कोरोना जांच कराने का फैसला लिया है। इसके साथ ही ऑफलाइन क्लास भी स्थगित कर दी गई हैं। वहीं संक्रमितों को क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों से सतर्क रहने को बोला गया है। गोवा में कोरोना का विस्फोट ऐसे वक्त हुआ है जब देश में कोरोना के मरीजों की संख्या कम होते जा रही हैं। साथ ही कम केसों को देखते हुए 1 अप्रैल यानी आज से कोरोना की सभी पाबंदियों को भी खत्म कर दिया गया है।
बतादें कि, गोवा में बिट्स पिलानी का कैंपस वास्को टाउन के जुआरीनगर में स्थाई है। जहां देश में कोरोना के मामले कम हो रहे है वहीं यहां इतनी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद वास्को के डिप्टी कलक्टर दत्ताराज देसाई ने एक आदेश जारी किया है जिसमे कैंपस में बिना कोरोना जांच के किसी को भी प्रवेश नही दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी के लिए मास्क पहनना और दो मीटर की दूरी बनाए रखना अनिवार्य कर दिया गया हैं। वहीं आने वाले 15 दिनों के लिए सभी क्लासों को ऑनलाइन कर दिया गया है।
डिप्टी कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि, को लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। इन लोगों के लिए अलग से खाने-पीने का इंतजाम किया गाय है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, जो भी लोग इन लोगों के संपर्क में आए हैं, वे सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और अपना ध्यान रखें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

