गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

भारत में रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटों में मिले 4,518 नए मामले

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भारत में रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटों में मिले 4,518 नए मामले

भारत में रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटों में मिले 4,518 नए मामले

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना एक बार फिर से धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 4,518 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले रविवार को 4,270 नए मामलों की पुष्टि हुई है। सोमवार को देश में कोरोना से 9 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही मारने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 5,24,701 हो गया है।


पिछले 24 घंटों में 2,779 मरीज ठीक हुए है। इससे ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 4,26,30,852 हो गई। देश में अभी रिकवरी रेट 98.73 फीसदी है। बढ़ते कोरोना के मामलों के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ रही है। एक्टिव केस बढ़कर 25,782 हो गए हैं, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.06 प्रतिशत है।


लगातार बढ़े रहे नए मामलों के चलते देश की दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 1.62 प्रतिशत हो गई है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 0.91 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में देश में 2,78,059 कोरोना सैम्पलों की जांच की गई है। अब तक कुल 85.29 करोड़ से अधिक सैम्पलों की जांच हो चुकी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें