रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Logo
National

देश में फिर कोरोना का कहर, नए सब-वेरिएंट को लेकर केंद्र सरकार हुई अलर्ट

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में फिर कोरोना का कहर, नए सब-वेरिएंट को लेकर केंद्र सरकार हुई अलर्ट

देश में फिर कोरोना का कहर, नए सब-वेरिएंट को लेकर केंद्र सरकार हुई अलर्ट

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच भारत में कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट ने की चिंता और बढ़ा दी हैं। कोरोना के इस नए वेरिएंट को अन्य के मुकाबले अधिक खतरनाक माना जा रहा है।  वहीं केंद्र सरकार भी कोविड के इस वेरिएंट को लेकर अलर्ट हो गई है।

इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देश के कुछ हिस्सों से कोरोना के स्वरूप नए उप-स्वरूप के मामले सामने आने के बाद  कोरोना  संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया गया है कि, मास्क पहनना और कोरोना के लिए लागू की गई जरूरी गाइडलाइन का पालन करना जारी रहना चाहिए।

इसके साथ ही बताया गया है कि, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने महामारी की स्थिति, वैक्सिनेशन अभियान की स्थिति, कोरोना के नए स्वरूपों के वैश्विक परिदृश्य की समीक्षा की है। दिए गए बयान के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी रखने के  निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना की वजह से अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या और स्थिति पर नजर बनाएं रखने के लिए कहा है।  

चीन में पहले ही कोरोना के नए सब-वेरिएंट BF.7 तहलका मचा चुका है। वहीं अब देश में आने के बाद इसको सबको चिंता बढ़ा दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जनता से फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करते हुए जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी है। इसके साथ ही सभी को जल्द से जल्द कोरोना-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने को भी बोला गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें