N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। कांगड़ा में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। यहां का हाल यह है की वर्तमान में एक्टिव मामलों की संख्या 131 तक पहुंच गई है। मई महीने में जो पॉजिटिविटी दर 0.8 फीसदी थी, वही दर अब 6.9 फीसदी तक पहुंच जा पहुंचा है। कोरोना के नए मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी को देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
बतादें कि, 3 जून को जिला कांगड़ा में सिर्फ 10 एक्टिव मामले थे, वहीं 26 जून को इनकी संख्या बढ़कर 131 तक पहुंच गई। सप्ताहिक पॉजिटिविटी दर, जो मई के महीने में मात्र 0.8 थी वह अब बढ़कर पिछले सप्ताह 6.9 दर्ज हुई है। पिछले हफ्ते दो मरीजों की कोरोना के कारण मौत हुई थी।
बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सीएमओ जिला कांगड़ा डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता ने सभी कांगड़ा निवासियों से अपील करते हुए कहां है कि, वे कोरोना से बचने के लिए कोरोना की दी गई सभी गाइड लाइन का पालन करें। मास्क पहनें, 2 गज की दूरी रखे, समय-समय पर अपने हाथों को साबुन या फिर पानी से धोते रहें। अगर किसी भी व्यक्ति में कोरोना ने लक्षण पाए जाते हैं तो वह तुरंत अपने आप को आइसोलेट करें। इसके साथ ही पास के स्वास्थ्य संस्थान में जाकर कोरोना की जांच करवाएं।
बतादें कि, सोमवार यानी 27 जून को 94 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव सामने आई थी। वहीं 1892 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए भेजे गए थे। प्रदेश में अभी कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 367 तक पहुंच चुका है। बतादें कि, हमीरपुर में 35 कोरोना के मामले सामने आए, मंडी और शिमला 12-12, लाहौल-स्पीति 10, हमीरपुर, चंबा आठ, ऊना, किन्नौर और सिरमौर में 3-3, तो बिलासपुर और कुल्लू में 2-2 और सोलन में एक कोरोना का नया मामला दर्ज किया गया।
बतादें कि, हिमाचल प्रदेश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 2,85,836 तक जा पहुंचा है। वहीं इनमें से 2,81,328 मरीज कोरोना से ठीक हुए है, तो कोरोना से अब तक 4122 लोगों की जान जा चुकी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

