
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में एक बार फिर कोरोना अपनी रफ्तार पकड़ रहा है। महाराष्ट्र में गुरूवार यानी 9 जून को कोरोना के 2,813 नए मामले सामने आए। यह मामले पिछले लगभग चार महीने में एक दिन में सामने आए मरीजों की सबसे अधिक संख्या में से एक है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। इस बात की जनाकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।
विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, राज्य में कोरोना से उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,571 तक पहुंच चुकी है। बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों में से सिर्फ मुंबई में 1,702 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में एकमात्र मौत सिर्फ मुंबई में हुई।
विभाग ने कहां कि, 15 फरवरी को कोरोना के आए 2,831 मामलों के बाद एक दिन में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या आज यानी 9 जून को दर्ज की गई है। वहीं सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अबतक कोरोना के 79,01,628 मामले सामने आ चुके हैं । तो 1,47,867 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

