नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटे के कोरोना के 12,123 नए मामले सामने आए है। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या की बात करें तो यह 58,215 पर जा पहुंची है। इससे पहले बुधवार यानी 15 जून को कोरोना के 8,822 नए मामले दर्ज किए गए थे। मतलब एक दिन में साढ़े तीन हज़ार से अधिक का उछाल देखा गया है। अगर इसका हिसाब लगाया जाए तो एक दिन में लगभग 40 फीसदी मामले बढ़ें हैं
वहीं कोरोना के आंकड़ों को देखें तो इससे पहले एक दिन में 10 हजार से अधिक मामले इस साल 26 फरवरी को दर्ज किए गए थे। मतलब कुल 109 दिनों के बाद एक बार फिर से एक दिन में 10 हज़ार से अधिक मरीज सामनें आए है।
वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 2.35 परसेंट पर पहुंच गई है। तो साप्ताहिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि देश में 20 नवंबर को कोरोना की संख्या 90 लाख के पार चली गई थे।
महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। बुधवार यानी 15 जून को यहां कोरोना के 4,024 नए मामले सामने आए थे, जो पिछले दिन की तुलना में 36 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं कोरोना से दो संक्रमितों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभान ने जानकारी देते हुए बताया कि, राज्य में 24 घंटे में कोरोना वायरस के बी.ए.5 वेरिएंट के चार ओर नए मामले सामने आए हैं। यहां मंगलवार यानी 14 जून को कोरोना के 2,956 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ ही चार मरीज़ों की वायरस से मौत हुई थी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

