मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
National

भारत में आए कोरोना के 37 हजार से अधिक मामले, ये राजनेता हुए कोरोना संक्रमित, बिहार में 3 दिनों में 168 डॉक्टरों संक्रमित

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भारत में आए कोरोना के 37 हजार से अधिक मामले, ये राजनेता हुए कोरोना संक्रमित, बिहार में 3 दिनों में 168 डॉक्टरों संक्रमित

भारत में आए कोरोना के 37 हजार से अधिक मामले, ये राजनेता हुए कोरोना संक्रमित, बिहार में 3 दिनों में 168 डॉक्टरों संक्रमित

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत ने मंगलवार को कोरोना के 37,379 नए मामले और 124 मौतें दर्ज की गई। वहीं 11,007 लोग संक्रमण से ठीक हुए। इसके साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर 1,71,830 हो गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में omicron वैरिएंट की संख्या बढ़ कर 1,892 हो गई है, जिसमें सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र (568) में हैं।  दिल्ली में नए संस्करण के 382 मामले सामने आए हैं, इसके बाद केरल (185), राजस्थान (174) और गुजरात (152) का स्थान है।

इसे भी पढ़े : सीएम अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना से संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी

केजरीवाल और मनीज तिवारी कोरोना संक्रमित

देश में कई नेताओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना से संक्रमित पाए गए है। उन्होंने सोमवार को देहरादून में एक चुनावी रैली में बहिनभाग लिया था।  सांसद मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने भी कोरोना संक्रमित हो गए है। 

इसे भी पढ़े : उत्तर रेलवे ने 21 पदों पर निकाली भर्ती, 27 जनवरी है आवेदन की अंतिम तिथि

3 दिन में 168 डॉक्टर संक्रमित

उधर बिहार में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच पिछले 3 दिनों में पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 168 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए है। इनमें से अधिकांश डॉक्टर अस्पताल के कोविड वार्ड में ड्यूटी पर थे। वहीं सोमवार को, पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'जनता दरबार' (लोगों की अदालत) में शामिल होने वाले 186 लोगों में से छह लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए है। 

इसे भी पढ़े :लोअर डिवीजन क्लर्क सहित 107 पदों पर निकली सरकारी वैकेंसी

पंजाब में लगा नाईट कर्फ्यू

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब सरकार ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, राज्य में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगा दिया है। राज्य में सभी शिक्षण संस्थान को बंद कर दिया है, लेकिन ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। अन्य प्रतिबंधों के अलावा, बार, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें