मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश और दुनिया अभी कोरोना की मार झेल रहे है। देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे है। वहीं यहां पिछले 24 घंटे में 103 मरीजों की जान जा चुकी है और ये राज्य में 6 अक्टूबर के बाद से कोरोना से मरनेवाले दैनिक मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या में से एक है। देश में सबसे ज्यादा मामले इसी प्रदेश से सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना कि सकारात्मकता दर 10.32 प्रतिशत दर्ज की गई है और यह राष्ट्रीय औसत (15.88 प्रतिशत) से कम है। महाराष्ट्र में शुक्रवार यानी 28 जनवरी को कोरोना के 24,948 नए मामले सामने आए है, जो गुरुवार यानी 27 जनवरी को आए 25, 425मामलों की तुलना में कम है।
बीते 24 घंटों में, राज्य में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 110 मामले सामने आए, जिसके बाद से अब राज्य में नए संस्करण से प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,040 तक जा पहुंची है। फिलहाल राज्य में कोरोना के 2.66 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमे से सबसे ज्यादा मामले पुणे में हैं। राज्य के दैनिक स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि, फिलहाल राज्य में 14,61,370 लोग होम क्वॉरंटाइन है, तो वहीं 3200 मरीज इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटाइन में हैं।
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों में गिरावट देखी जा रही है। मुंबई में भी कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। यहां शुक्रवार यानी 28 जनवरी को 1312 नए मामले सामने आए, वहीं गुरुवार यानी 27 जनवरी को 1,384 कोरोना के मामले दर्ज किए गए थे
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

