
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क।दुनिया के कई देशों में आज भी कोरोना कोहराम मचा रहा, वहीं भारत में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। देश में सोमवार को कोरोना के 2 हजार से कम मामले दर्ज किए गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारत में 1,549 नए कोरोनो संक्रमित मिले है, जिससे संक्रमण की संख्या बढ़ कर 4,30,09,390 हो गई, जबकि सक्रिय मामले घटकर 25,106 हो गए है।
मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के मुताबिक भारत मे पिछले 24 घंटों में 31 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है, इससे भारत में मरने वालों का आंकड़ा 5,16,510 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.06 प्रतिशत शामिल है, जबकि रिकवरी दर 98.74 प्रतिशत दर्ज की गई।
24 घंटे की अवधि में एक्टिव मामलों में 1,134 की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.40 प्रतिशत और साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.40 प्रतिशत दर्ज की गई है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,24,67,774 हो गई, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रव्यापी COVID-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक देश में कोरोना वैक्सीन की 181.24 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

