मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
National

जाने क्या है ओमिक्रॉन के नए लक्षण, CDC ने कहां: होंठ, नाखूनों और त्वचा के बदले है रंग तो तुरंत कराए जांच

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जाने क्या है ओमिक्रॉन के नए लक्षण, CDC ने कहां: होंठ, नाखूनों और त्वचा के बदले है रंग तो तुरंत कराए  जांच

जाने क्या है ओमिक्रॉन के नए लक्षण, CDC ने कहां: होंठ, नाखूनों और त्वचा के बदले है रंग तो तुरंत कराए जांच

N
डेस्क रिपोर्टर

दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर में फैल रहे कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहा है। ओमिक्रॉन की चपेट में आ रहे मरीजों में कई तरह के लक्षण देखे जा रहे है।  डॉक्टरों के अनुसार, जो ओमिक्रॉन से संक्रमित हो रहे है उनके अंदर  कोरोना के लक्षण तो मिल ही रहे है पर इसके साथ ही कई ऐसे भी लक्षण देखने को मिल रहे है, जिनके होने पर तुरंत कोरोना का टेस्ट करवा लेना चाहिए। अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने हाल ही में एक चेतावनी देते हुए कहां कि, नाखून, त्वचा और होंठ के रंग में अगर बदलाव देखने को मिल रहा हैं तो यह ओमिक्रॉन के लक्षण हैं। हेल्थ एजेंसी के मुताबिक, अगर ऐसे  लक्षण देखने को मिल रहे है तो कोरोना की जांच तुरंत करवाई जाए। 

 

इसे भी पढ़े : मध्यप्रदेश में अनकंट्रोल होता कोरोना, 8 गुना बढ़ी संक्रमण की रफ्तार, बढ़ सकती है पाबंदिया


क्या है ओमिक्रॉन के नए लक्षण

Centers for Disease Control and Prevention  के अनुसार, जो लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हो रहे है। उनमें कई तरह के लक्षण नजर आ रहे है। कोरोना के नए वेरिएंट के नए लक्षण है, नाखून, त्वचा, और  होंठ का रंग बदलना। जिसको लेकर CDC ने चेतावनी दी है कि अगर नाखूनों, त्वचा और होंठ का ग्रे, पीला या फिर नीला रंग हो रहा है तो आपके खून में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। क्योंकि कोरोना होने पर ही शरीर के खून में ऑक्सीजन की कमी होती थी। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो तुरंत जांच करवा लें। इसके साथ ही  सांस लेने में परेशानी होना, सीने पर दबाव, शरीर में दर्द होना, कंफ्यूजन होना और बार बार नींद आना जैसे भी  ओमिक्रॉन के ही  लक्षण हो सकते हैं।


इसे भी पढ़े : अपने बच्चों की डाइट में करें इन चीजों को शामिल

 

क्या है ओमिक्रॉन के लक्षण

Centers for Disease Control and Prevention के मुताबिक, शरीर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री के बाद कम से कम 2 से 14 दिनों के बाद इसके लक्षणों का अनुभव होता है। यह लक्षण माइल्ड होने के साथ साथ गंभीर भी  हो सकते हैं। सर्दी खांसी होना, गले में दर्द, खराश और खुजली होना, बुखार आना, सांस लेने में परेशानी होना, हरारत सी लगना,  मांसपेशियों में दर्द रहना, सिर दर्द लगातार होना, गंध और स्वाद नही आना, जैसे कोरोना के  लक्षणों में शामिल हैं।


इसे भी पढ़े : बिग बी के घर कोरोना ने दी दस्तक, अभिताभ बोले: 'कुछ घरेलू कोरोना स्थितियों से निपट रहा हूं .. बाद में आपसे फिर जुड़ा जाएगा'

 

वहीं, ब्रिटेन के ZOE कोविड स्टडी ऐप के मुताबिक, सोते वक्त पसीना आना, डायरिया, कब्ज, ब्रेन फॉग, आंखों में सूजन और स्किन के किसी भी हिस्से पर रैश होना भी ओमिक्रॉन के लक्षणों में शामिल हैं।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें