शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

ओमिक्रॉन के एक महीने में हुए डेढ़ लाख केस, 108 देशों को के चुका है अपनी चपेट में

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ओमिक्रॉन के एक महीने में हुए डेढ़ लाख केस,  108 देशों को के चुका है अपनी चपेट में

ओमिक्रॉन के एक महीने में हुए डेढ़ लाख केस, 108 देशों को के चुका है अपनी चपेट में

N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली,  न्यूज वर्ल्ड डेस्क। एक बार फिर दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले  तेजी से बढ़ते जा रहे है। वहीं दूसरी और देखा जाए तो कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में भी तेजी आ रही है। ब्रिटेन में हर दिन 1 लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है। दक्षिण अफ्रीका से आया कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन लगातार फैलते जा रहा है। इस नए वेरिएंट ने अब तक कई सारे देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। एक महीने के अंदर-अंदर ही इस वेरिएंट से हजारों लोग संक्रमित हो चुके हैं और अभी भी यह सिलसिला जारी है।  


कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन बहुत तेजी से फैलते जा रहा है। इस वेरिएंट ने एक महीने में ही 108 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है और इस एक महीने में ओमिक्रॉन  के दुनिया भर से अब तक 1,51,368 मामले सामने आ चुके है। जिसमे 26 लोगों की जान जा चुकी है। 24 November को कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में दर्ज किया गया था। जिसके बाद World Health Organization ने ओमिक्रॉन को एक चिंता का विषय बता दिया था।  

 
भारत
भारत में 2020 की शुरूआत में ही कोरोना के मामले बढ़ने लगे थे। जिसके बाद दिसंबर 2020 के अंत तक यहां  कोरोना के एक और वेरिएंट डेल्टा के मामले सामने आने लगे थे। जिसमे पहले महीने में कुल मामलों में से केवल 0.73 फीसदी  डेल्टा वेरिएंट के मामले थे। पर कोरोना के नया वेरिएंट ओमिक्रॉन सिर्फ 22 दिनों में देश के 17 राज्यों में फैल चुका है। बतादें कि,  2 दिसंबर को भारत में पहला ओमिक्रॉन का मामला सामने आया था। जिसके बाद देश में अब इस नए वेरिएंट के 358 मामले हैं। फिलहाल अच्छी खबर ये है कि भारत में अभी तक इस वेरिएंट से कोई मौत नहीं हुई है।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें