
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में अब कोरोना का संक्रमण एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। विशेषज्ञ इस बढ़ते संक्रमण को तीसरी लहर का संकेत बात रहें हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,764 नए मामले सामने आए है, वहीं 220 लोगों की संक्रमण से मौतें हुई हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में omicron के 309 नए मामले सामने आए है। अब देश में Omicron मतिजों की संख्या भी बढ़ कर 1,270 हो गई है। जिसमें सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र (450), दिल्ली (320) और गुजरात (97) में सामने आए हैं। अब तक देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में omicron वैरिएंट फैल चुका है। 1,270 मामलों में से 374 लोग ठीक हो चुके है। बिहार में आज omicron का पहला मरीज दर्ज दिया गया है।
64 दिनों बाद 16 हजार पाए हुए आंकड़े
सुबह 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक देश में 64 दिनों के बाद 16 हजार से अधिक मामले सामने आए है। इससे पहले 27 अक्टूबर को देश मे 16,156 नए संक्रमित मिले थे। भारत में अब कोरोना मामलों की कुल संख्या 3,48,38,804 हो गई, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 91,361 हो गए। वहीं अभी तक 4,81,080 लोगो की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
गोवा में नाईट कर्फ्यू नहीं, RT-PCR रिपोर्ट दिखानी होगी
इस बीच देश के कई राज्यों ने नए साल के जश्न के दौरान संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों ने कोरोनो मामलों में वृद्धि के बाद खुले या बंद स्थानों पर सभाओं में उपस्थिति को 50 पर सीमित कर दिया है। जबकि गोवा ने रात का कर्फ्यू नहीं लगाया है, यहां कार्यक्रमों में भाग लेने वालों के लिए नेगेटिव RT-PCR रिपोर्ट और पूरी तरह से वैक्सिनेटेड होने का सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य किया है।
10 बजे तक 50% क्षमता के साथ खुलेंगे पब और क्लब
दिल्ली में स्कूलों, कॉलेजों और जिमों को बंद करने का आदेश दिया गया है। केवल रेस्तरां, पब और क्लबों को रात 10 बजे तक 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह भी कहा है कि शहर में नए साल का जश्न मनाने के लिए किसी भी कार्यक्रम या सभा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

