
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। महाराष्ट्र में कोरोना की रफतार थम नहीं रही है। शनिवार को कोरोना के 1357 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक व्यक्ति के संक्रमण से मौत हो गई। महाराष्ट्र में 1 हफ्ते में 2 गुना केस बढ़ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये लगातार तीसरा दिन है जब महाराष्ट्र में हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 1 दिन पहले शुक्रवार को राज्य में 1134 नए मामले सामने आए थे। मौजूदा वक्त में राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7891703 हो गया है, जब की महामारी से मरने वालों की संख्या 147865 हो गई है। देश में 24 घंटे में कोरोना के 3962 नए मामले सामने आए हैं, वही 26 मरीजों की मौत हो गई है।
वहीं तमिलनाडु में कोरोना मामलों में वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि देश में आ रहे है संक्रमण के नए केस में से 3.13 फ़ीसदी तमिलनाडु से हैं। केंद्र ने तमिलनाडु सरकार से कहा कि जोखिम समीक्षा आधारित तरीका अपनाया जाए, ताकि महामारी पर हासिल उपलब्धि बेकार ना जाए। वहीं केरल में शनिवार को कोरोना के 1544 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित ओं की संख्या बढ़कर 6563910 हो गई है। राज्य में संक्रमण से 48 और मरीजों की मौत हो गई है। वहीं केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने राज्य में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद वीना ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है।
दिल्ली में 405 मरीज मिले
दिल्ली में शनिवार को कोरोनावायरस के 405 नए मामले सामने आए। 1 दिन पहले यानी शुक्रवार को दिल्ली में कोरोनावायरस के 345 मामले दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमण दर बढ़कर 2.7 फ़ीसदी हो गई है। दिल्ली में कोविड-19 के 1467 एक्टिव केस है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 1908387 हो गया है। जबकि महामारी से मरने वालों की संख्या 26212 है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

