N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देशभर में शुक्रवार यानी 15 जुलाई से सभी 18 वर्ष से उपर के लोगों को आने वाले 75 दिन तक मुफ्त में सरकारी केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाया जाएगा। बतादें कि, देश में बूस्टर डोज लेने वाले लोगों की संख्या अधिक कम है, वहीं पात्र लोगों की संख्या बढ़ रही है।
सरकार ने ऐसे में बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या बढ़ाने के लिए ये अभियान शुरू किया है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर बताया कि, ‘आज से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश की व्यस्क आबादी को मुफ्त में कोरोना के प्रीकॉशन डोज लगाने का 75 दिन का अभियान शुरू किया गया है।
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव'
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 15, 2022
आज से 18 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी लोगों को अगले 75 दिनों तक सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मुफ़्त प्रिकॉशन डोज कार्यक्रम। pic.twitter.com/T3h0cWdRwW
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मेरा आग्रह है कि आपकी बारी आने पर प्रिकॉशन डोज जरूर लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार स्वास्थ्य भारत, सुरक्षित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।’
भारत में कोरोना से लड़ने के लिए बनाई गई वैक्सीन की पहली डोज की शुरुआत 16 जनवरी, 2021 से हुई थी। वहीं कोरोना का सबसे पहला टीका दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में 34 वर्षीय सफाईकर्मी मनीष कुमार को लगाया गया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

