मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

देश में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, पिछले घंटे में आए 20 हजार से ज्यादा मामला, 56 लोगों की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, पिछले घंटे में आए 20 हजार से ज्यादा मामला, 56 लोगों की हुई मौत

देश में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, पिछले घंटे में आए 20 हजार से ज्यादा मामला, 56 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ते जा रहे है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 20,044 नए मामले दर्ज किए गए। राहत की बात यह है कि 18,301 लोग कोरोना से सही हुए। वहीं पिछले 24 घंटे में 56 कोरोना संक्रमितों की जान गई। देश में अभी 1 लाख 40 हजार 760 एक्टिव मामले हैं। इसके साथ ही देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 4.80 फीसदी दर्ज किया गया है। 

बतादें कि, अभी तक कोरोना से 4 करोड़ 30 लाख 63 हजार 651 लोग सही हो कर घर गए है। वहीं अब तक 5,25,660 कोरोना संक्रमितों की जान गई। देश में अब तक 199.71 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन   लग चुकी है। देश में कोरोना के मामलों की रिकवरी रेट 98.48 फीसदी दर्ज की है। इसके साथ ही साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.40 फीसदी रहा। बतादें कि, अब तक 89.60 करोड़ लोगों की टेस्टिंग हो चुकी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें