नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। 2 महीने कोरोना के मामलों में कमी देखने के बाद एक बार फिर मामले बढ़ते लगे है। देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 12,899 नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं 15 लोगों की इस वायरस से मौत हुई। इसके साथ ही एक्टिव मामलों की बात करें तो यह बढ़कर 72,474 तक पहुंच चुके है। तो नए मरीजों में एक दिन पहले के मुकाबले कमी देखी गई है।
बतादें कि शनिवार यानी 18 जूनको कोरोना के 1,534 नए मामले सामने आए थे। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना से डेली पॉजिटिविटी रेट 2.89% दर्ज किया गया है, तो वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.50 प्रतिशत सामने आया है।
बतादें कि, बीते 24 घंटों में 8,518 लोग कोरोना से ठीक हुए। वहीं अब तक कोरोना से कुल 4,26,99,363 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही एक्टिव मामलों पर नजर डालें तो कुल 72,474 केसों में पिछले 24 घंटे के अंदर 4366 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे है। यहां बीते 24 घंटो में 1079 केस दर्ज किए गए। इसके बाद केरल में 937 फिर कर्नाटक में 325, तो हरियाणा में 312, वहीं राजधानी दिल्ली में 276 नए एक्टिव मामले सामने आए है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

