N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देशभर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2568 नए मामले दर्ज किए गए है। बतादें कि यह एक दिन पहले के मुकाबले 18.7 फीसदी कम अकड़े देखे गए हैं। अब 5 दिनों के बाद एक बार फिर कोरोना के मामले 3 हजार से कम आए है। जिसके बाद देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 19 हजार के पार हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी हुई जानकारी के अनुसार, देश में फिलहाल 19,137 एक्टिव मामले हैं। वहीं एक दिन पहले के मुकाबले इसमें 363 मामलों की कमी देखी गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, बीते 24 घंटों में देश में 20 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इनमें से 15 लोग वो हैं, जिनकी केरल में पिछले दिनों मौत हुई थीं, पर डाटा अब अपडेट किया गया। देश में अब तक कोरोना के कारण 5,23,889 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना केसों की रिकवरी का प्रतिशत देखा जाए तो ये 98.74 प्रतिशत है। वहीं पिछले 24 घंटों में 2911 मरीज इससे ठीक हुए हैं।
देशभर में जो कोरोना के मामलों में अचानक से उछाल देखने को मिला है वो अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। 26 अप्रैल के बाद से ही हर रोज 3 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे थे, वहीं ये 29 अप्रैल को पीक पर था। इसके बाद से ही कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

