शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

महाराष्ट्र में थमी कोरोना कि तीसरी लहर: एक दिन में आए सबसे कम केस, लोगों को जल्द मिल सकती है प्रतिबंधों से राहत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
महाराष्ट्र में थमी कोरोना कि तीसरी लहर: एक दिन में आए सबसे कम केस, लोगों को जल्द मिल सकती है प्रतिबंधों से राहत

महाराष्ट्र में थमी कोरोना कि तीसरी लहर: एक दिन में आए सबसे कम केस, लोगों को जल्द मिल सकती है प्रतिबंधों से राहत

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर कम होते जा रहे है। कोरोना की तीसरी लहर में महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं। बीते 49 दिनों में सोमवार (14 फरवरी) को राज्य में कोरोना के 1966 मामले मिले हैं। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि बीते 24 घंटों में कोरोना की  कम टेस्टिंग होने के कारण संक्रमण के मामलों में कमी आई है। वहीं मुंबई में कोरोना के 192 नए मामले सामने आए। इनमें से 8 कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के है। 

महाराष्ट्र में सोमवार (14 फरवरी ) को कोरोना के एक्टिव केस की संख्या गिरकर 36,447 तक हो गई है। पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना के कुल 90,479 टेस्ट किए गए हैं। फिलहाल राज्य में कोरोना के पॉजिटिविटी रेट 2.17 फीसदी है। वही राज्य में कोरोना कि वजह से   12 लोगों की मौत हुई। 

 
बीते 30 दिनों में राज्य के शहरी इलाकों से आने वाले कोरोना से मामलों में कमी देखने को मिल रही हैं। वहीं   ग्रामीण इलाकों से आने वाले मामलों में वृद्धि देखने को मिली। 15 जनवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई समीक्षा में सामने आया कि जनवरी में कोरोना के 550,626 मामले मिले। इनमें से 352344 केस शहरी इलाकों से आए तो 198282 मामले ग्रामीणों क्षेत्रों में मिले। 


वहीं 1 से 13 फरवरी के बीच में शहरी क्षेत्रों से आने वाले कोरोना के मामलों में 51 फीसदी की गिरावट हुई है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में 48 प्रतिशत मामले घटे है।  राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर में दिसंबर 2021 के अंतिम हफ्ते से शहरी केंद्रों में वृद्धि देखी गई है। 

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई, पालघर, ठाणे और पुणे जैसे शहरी इलाकों के कुछ हिस्सों में बड़ी संख्या कि आबादी होने के कारण कोरोना के मामले बढ़ोतरी  देखी गई। पर धीरे-धीरे यह ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा फैल गया। हालांकि, अब  ग्रामीण केंद्रों में वीकली पॉजिटिविटी रेट में गिरावट आ रही है। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में कमी देखने के बाद राज्य मंत्रिमंडल इस हफ्ते के अंत में जनवरी में लगाएं गाए कोरोना के  प्रतिबंधों पर ढील देने के लिए चर्चा कर सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें