रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

Corona update: देश में कोरोना के आए 1,829 नए मामले, 33 लोगों की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Corona update: देश में कोरोना के आए 1,829 नए मामले,  33 लोगों की हुई  मौत

Corona update: देश में कोरोना के आए 1,829 नए मामले, 33 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले कम होने का नाम नही ले रहे है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,829 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 33 लोगों की मौत हुई। कोरोना के नए मामले एक दिन पहले मिले हुए मामलों से 16.5 फीसदी अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना के अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 15,647 है। इसके साथ ही डेली पॉजिटिविटी रेट देखा जाए तो वो 0.42% है।


मंगलवार को देश में कोरोना के 1569 मरीज सामने आए थे। साथ ही 19 संक्रमितों की वायरस से जान गई। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने 1,829 नए मामले और 33 मौतों की पुष्टि की। बीते 24 घंटों के अंदर देश में कोरोना के 2,549 लोग कोरोना से सही हुए हैं। अब तक देश में करीब 42,587,259 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके है। 


देश में सबसे ज्यादा मामले राजधानी दिल्ली से समाने आ रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में सबसे ज्यादा 318 नए मामले मिले। इसके बाद हरियाणा में 157 मामले दर्ज किए गए। वहीं बाकी के राज्यों में नए केसों का आंकड़ा 100 से नीचे ही रहा।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें