N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले में एक बार फिर से इज़ाफा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 20,528 नए मामले सामने आए। वहीं 49 लोगों की जान गई। शनिवार यानी 16 जुलाई के मुकाबले आज लगभग 500 से भी अधिक मामले सामने आए है। एक्टिव मामलों की संख्या अब 1,43,449 तक जा पहुंची है।
बतादें कि, महाराष्ट्र में शनिवार यानी 16 जुलाई को कोरोना के 2,382 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 8 मरीजों की जान गई। राज्य में अब मामलों की कुल संख्या 80,17,205 तक जा पहुंची है। वहीं इस संक्रमण की इस वजह से 1,48,023 मरीजों की जान जा चुकी है।
शनिवार यानी 16 जुलाई को कोरोना से 2,853 लोग ठीक हुए। बतादें कि अब तक राज्य में कुल 78,53,661 लोग ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,521 तक पहुंच चुकी हैं। राज्य में कोरोना से ठीक होने की दर और मृत्यु दर क्रमश: 97.96 और 1.84 प्रतिशत दर्ज किया गया हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

