गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 2338 नए मामले, 19 मरीज की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 2338 नए मामले, 19 मरीज की हुई मौत

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 2338 नए मामले, 19 मरीज की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के मामलों में कभी कमी आती है तो कभी उछाल। इसी बीच पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2,338 नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं 19 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही   2,134 कोरोना संक्रमित से ठीक हुए। देश में वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 17 हजार 883 है। तो वहीं इसके रिकवरी रेट के बारे में बात करें तो यह 98.74 फीसदी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के सबसे अधिक मामले  केरल में आए है। यहां 815 मामले दर्ज किए गए है। वहीं यहां 13 संक्रमितों की जान गई।  

 
केरल में कोरोना के पॉजिटिविटी रेट कि बात करें तो यहां 7.54 फीसदी दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,  देश में हर दिन  पॉजिटिविटी रेट 0.64 फीसदी है। वहीं हाप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.56 फीसदी रहा। अब देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 4 करोड़ 26 लाख 15 हजार 574 तक पहुंच चुकी है। 

 
वहीं अब देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या की बात करे तो यह 5 लाख 24 हजार 630 है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों कि स्थिति गंभीर होती जा रही है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 431 नए मामले दर्ज किए गए। पर राहत की बात यह रही कि यहां फिलहाल किसी की मौत नहीं हुई। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3 हजार 131 है। तो इसका पॉजिटिविटी रेट 3.01 फीसदी है। वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां कोरोना के 212 नए मामले दर्ज किए गए है,  वहीं एक मरीज की मौत हो गई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें