मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

Corona Update: हिमाचल में कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 616 नए मामले

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Corona Update: हिमाचल में कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 616 नए मामले

Corona Update: हिमाचल में कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 616 नए मामले

N
डेस्क रिपोर्टर
शिमला, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के अलग अलग राज्यों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इसी बीच  हिमाचल में कोरोना संक्रामण के मामले तेजी से बढ़ने लगे। सोमवार यानी 18 जुलाई को 616 पॉजिटिव मामले सामने आए। इसी बीच प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 2939 तक जा पहुंच है। कोरोना के संक्रमण दर कि बात करें तो 10 से बढ़कर यह 12 फीसदी हो गई है। 

बतादें कि, सोमवार को 5071 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे और इसी दिन 616 पॉजिटिव मामले भी सामने आए थे। फिलहाल 37 लोग अस्पतालों में अभी भर्ती हैं, वहीं चार मरीज के कोरोना से ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी कर दी।  लगातार बढ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। 


जानकारी के मुताबिक,  कांगड़ा में सबसे ज्यादा 695 एक्टिव मामले है। इसके बाद चंबा में 417मामले, शिमला में 445 मामले, मंडी में 389, हमीरपुर में 206 मामले, सिरमौर में 205 मामले, कुल्लू में 174, सोलन में 121, ऊना में 93 मामले, बिलासपुर में 107, किन्नौर में 54 और लाहौल-स्पीति में 33 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें