शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 2827 नए मामले, 24 लोगों की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 2827 नए मामले, 24 लोगों की हुई मौत

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 2827 नए मामले, 24 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय कि ओर से जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2827 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बुधवार को जारी हुए आंकड़े के मुकाबले आज 70 कोरोना के मामले कम सामने आए हैं। 


वहीं महामारी के कारण 24 और लोगों ने अपनी जान गवां दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी हुए कोरोना के आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल कोरोना के 19,067 एक्टिव मामले हैं। वहीं गुरुवार यानी 12 मई को साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 3,230 लोग इससे ठीक हुए। वहीं देश में कुल रिकवरी दर लगभग 98.74 प्रतिशत दर्ज किया गया है।  


भारत में कोरोना के कुल ऐक्टिव मामले घटकर 19,067 तक पहुंच चुके है। मंत्रालय के आज के आंकड़ों को देखा जाए तो कल पंजीकृत सक्रिय मामले 19,494 देखे गए थे। इसी बीच देश में अब मरने वालों की कुल संख्या 5,24,181 तक जा पहुंची है। भारत में कोरोना महामारी कि वजह से पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक सकारात्मकता दर 0.60 प्रतिशत दर्ज की गई थी और हाफ्ताहीक सकारात्मकता दर 0.72 प्रतिशत देखी गई है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें