नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ते जा रहे। इसी के चलते केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जानवरों के लिए बनाएं गए देश के पहले कोविड रोधी टीके ‘एनोकोवैक्स’ को 9 जून को जारी कर दिया है। इस वैक्सीन को हरियाणा में स्थित आईसीएआर-नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्विन्स (NRC) द्वारा तैयार किया गया है।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने अपने एक बयान में बताया कि, जानवरों के लिए एनोकोवैक्स एक निष्क्रिय सार्स-कोव-2 डेल्टा टीका तैयार किया गया है। इसके साथ ही एनोकोवैक्स डेल्टा और ओमीक्रोन दोनों ही स्वरूपों को बेअसर करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि, वैक्सीन में निष्क्रिय सार्स-कोव-2 यानी डेल्टा एंटीजन है। यह चूहों, कुत्तों, तेंदुओं, शेरों और खरगोशों के लिए सुरक्षित है।
बतादें कि, नरेंद्र सिंह तोमर ने आईसीएआर-एनआरसी के द्वारा तैयार किए गए जानवरों के टीके और निदान किट को डिजिटल माध्यम से जारी किया है। जारी करने के बाद उन्होंने कहा, ‘देश के वैज्ञानिकों के योगदान की वजह से देश आयात करने के बजाय अपने स्वयं के लिए टीके विकसित करने में आत्मनिर्भर हो गया है। यह वास्तव में हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है।’
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

