मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
National

भारत में मिले 27 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित, Omicron के आंकड़े ने 1500 को किया पार

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भारत में मिले 27 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित, Omicron के आंकड़े ने 1500 को किया पार

भारत में मिले 27 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित, Omicron के आंकड़े ने 1500 को किया पार

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ते जा रहे है। भारत ने रविवार को 27,553 नए कोरोना संक्रमित मिले है और 284 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में 9249 मरीज ठीक हुए है, जिससे रिकवरी रेट 98.27% हो गई है। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 1,22,801 हो गई है। 

इसे भी पढ़े : मध्य प्रदेश में आई तीसरी लहर, 1 दिन में डेढ़ गुना बढ़ गए कोरोना के मरीज

भारत में Omicron के आंकड़े

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत में ओमाइक्रोन की संख्या 1,525 पहुंच गई। देश में Omicron के सबसे अधिक 460 मामले महाराष्ट्र में है, इसके बाद दिल्ली में 352 संक्रमित है। अब तक 560 लोग Omicron से रिकवर हो चुके है। 

इसे भी पढ़े : दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली हवाओं के कारण बड़ी ठंड, लोगों का सहारा बनी "चाय"

प्रमुख शहरों में तेजिनसे फैल रहा कोरोना

देश के प्रमुख शहरों में कोरोना तेजी के साथ फैल रहा है।  दिल्ली में शनिवार को 2,716 नए मामले सामने आए, जो शहर में 21 मई के बाद से दर्ज किए गए एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं। मुंबई में, 6,180 नए कोविड के मामले दर्ज किए गए, जिनकी पॉजिटिविटी रेट 13% के करीब थी।  कर्नाटक में शनिवार को 1,033 नए कोविड के मामले दर्ज किए, जिनमें अकेले बेंगलुरु में 810 नए मामले सामने आए है।

इसे भी पढ़े : बच्चें भी आ रहें ओमिक्रॉन की चपेट में, रिपोर्ट में आए चौंका देने वाले आंकड़े

3 लाख से अधिक ने किया रजिस्ट्रेशन

इस बीच, बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण सोमवार, 3 जनवरी से शुरू होने वाला है। कोविन एप्प पर शनिवार रात 11:30 बजे तक 15 से 18 वर्ष के 3,15,416 किशोरों ने वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें