रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

महाराष्ट्र में 10 मंत्री और 20 विधायक हुए कोरोना से संक्रमित, डिप्टी सीएम अजीत पवार ने दी जानकारी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
महाराष्ट्र में 10 मंत्री और 20 विधायक हुए कोरोना से संक्रमित, डिप्टी सीएम अजीत पवार ने दी जानकारी

महाराष्ट्र में 10 मंत्री और 20 विधायक हुए कोरोना से संक्रमित, डिप्टी सीएम अजीत पवार ने दी जानकारी

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। महाराष्ट्र में दिन पर दिन कोरोना को लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है। लगातार बढ़ रहे मामले डरा रहे हैं। इन सब के माबजूद भी लोग लापरपाई कर रहे है। शनिवार को राज्य के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि,  बड़ी संख्या में मंत्री और विधायक कोरोना से संक्रमित हो गए है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में लगभग 10 मंत्री और 20 से ज्यादा विधायक कोरोना की चपेट में आ गए है। डिप्टी सीएम अजीत पवार ने बताया कि,  अगर राज्य में इसी तरह कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती रही तो सरकार को कई कड़े प्रतिबंध लगा सकती है। इसके बाद उन्होंने बताया कि राज्य सरकार कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या पर नजर रखी हुई है। ‘यदि कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती रही, तो इसे कंट्रोल करने के लिए कड़े प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। इस  कड़े प्रतिबंधों से बचने के लिए सभी लोग को नियमों का पालन करना होगा। 

बता दें कि शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 8,067 नए मामले सामने आए थे, जो इससे पहले दिन के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत ज्यादा हैं। वहीं 24 घंटे में  आठ मरीजों की जान चली गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया था की, विभाग ने कहां कि इस कोरोना के नए मामले में चार ओमिक्रॉन के मरीज भी शामिल हैं। राज्य में बृहस्पतिवार को 5,368 मामले सामने आए थे। विभाग ने जानकारी दी कि,  शुक्रवार को कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के चार मामलों की पुष्टि हुई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें