देश में कोरोना के मामलों कि गति धीमी देखी जा रही है पर इससे होने वाले मौत के अकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना और इसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए मामलों की गति धीमी देख कई देशों ने कोरोना की गाइड लाइन हटा दी है। तो कही अभी भी कोरोना की गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। हाल ही में आई एक ख़बर के अनुसार नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के अलावा एक और नया वेरिएंट सामने आया है। इस नए वेरिएंट को कोरोना और इसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। हालाकि अभी इस वेरिएंट को किसी इंसान में नहीं पाया गया है, पर कहां जा रहा है की यह हर 3 संक्रमित मरीजों में से एक ही जान ले सकता है।
बीते 24 घंटे के देश भर में कोरोना के 2.35 लाख नए मामले सामने आए ह। वहीं 871 लोगों की मौत हुई। देश में फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 13.39 फीसदी है। कोरोना के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे है। यहां बढ़ते हुए मामलों के साथ मौतों का भी अकड़ा बढ़ते जा रहा है।
महाराष्ट्र में में 24,948 नए मामले
महाराष्ट्र में शुक्रवार यानी 28 जनवरी को कोरोना के 24,948 नए मामले दर्ज किए गए। जिसमे से 110 मामले ओमिक्रॉन वेरिेएंट के थे। राज्य में अगर गुरुवार के मामलों से तुलना की जाए तो शुक्रवार को 477 मामले कम सामने आए। गुरुवार को यहां 25,425 नए मामले दर्ज किए गए थे, जिसमे से 42 मरीजों की मौत हुई थीं। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि, अबतक तक यहां 76,55,554 केस सामने आ चुके हैं। वहीं शुक्रवार को 103 मरीजों की मौत हुई थी। जिसके बाद मृतक का आंकड़ा 1,42,461 पर जा पहुंचा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

