गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

सुप्रीम कोर्ट में भी आया कोरोना: 4 जज कोरोना से हुए पॉजिटिव, रजिस्‍ट्री के 150 कर्मचारी है क्वारंटीन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सुप्रीम कोर्ट में भी आया कोरोना: 4 जज कोरोना से हुए पॉजिटिव, रजिस्‍ट्री के 150 कर्मचारी है क्वारंटीन

सुप्रीम कोर्ट में भी आया कोरोना: 4 जज कोरोना से हुए पॉजिटिव, रजिस्‍ट्री के 150 कर्मचारी है क्वारंटीन

N
डेस्क रिपोर्टर

दिल्‍ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले  बेहद तेजी से बढ़ते जा रहे है। कोरोना अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट के 4 जज कोरोना की चपेट में आ गए है। शुक्रवार यानी 7 जनवरी से ही सुप्रीम कोर्ट के सभी जज वर्क फ्रॉम होम कर रहे है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के कारण कोर्ट में इस वक्त सिर्फ जरूरी मामलों पर ही सुनवाई हो रही है और ये  सुनवाई भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा की जा रही है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के सभी कर्मियों का कोरोना टेस्ट हो रहा है। खबर की माने तो  कहा जा रहा है कि,  रजिस्‍ट्री के लगभग 150 कर्मी  क्‍वारंटाइन हैं या फिर वे सभी कोरोना की चपेट में आ चुके है।

इसे भी पढ़े : देश के 27 राज्‍यों में फैला OMICRON, 24 घंटे में आए 1.59 लाख नए मामले

कोरोना के इन बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए गुरुवार यानी 6 जनवरी को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमण ने कोरोना को लेकर चार सीनियर जजों के साथ बैठक की थी। कहा जा रहा है कि इस बैठक में फैसला लेते हुए कहा गया था कि अब जज अपने घर से ही  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये केस की सुनवाई करेंगे।  

इसे भी पढ़े : मुख्यमंत्री के अधिकारियों को आदेश, सीएम राइज स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में स्थापित करें

400 से ज्यादा कर्मी आए कोरोना कि चपेट में  

सर्कुलर के मुताबिक, जो बहुत जरूरी हो ‘मेंशन’ मामले, जमानत मामले, ताजा मामले, नजरबंदी के मामले, स्टे से जुड़े मामले और निश्चित तारीख के मामले अदालत के सामने 10 जनवरी से आने वाले अगले आदेश तक सूचीबद्ध किए जाएंगे। वहीं संसद भवन में काम करने वाले 400 से भी अधिक कर्मियों का कोरोना  टेस्ट पॉजिटिव आया है। बतादें कि संसद में काम करने वाले स्टाफ का 6 और 7 जनवरी को कोरोना का टेस्ट किया गया था।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें