N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश और दुनिया में कोरोना का कहर जारी है। बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामले में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। पर एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2259 नए मामले समाने आए। वहीं इस दौरान 20 लोगों की मौत हुई।
इसके साथ ही गुरुवार यानी 19 मई को कोरोना के 2364 नए मामले सामने आए। तो बुधवार को यानी 18 मई को कोरोना के 1829 मामले समाने आए थे। इसी के चलते पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद से देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 15044 हो गई है। एक्टिव मामले की संख्या एक बार फिर 15 हज़ार के पार जा चुकी है।
बतादें कि, कोरोना से मरने वालों की संख्या 524323 तक पहुंच चुकी है। वहीं बीते 24 घंटे में 15 लाख 12 हजार 766 लोगों को कोरोना कि वैक्सीन लगाई गई। जिसके बाद से देश में कुल वैक्सीनेशन की संख्या 1,91,96,32,518 हो गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

