सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

जल्द आएगा कोरोना का नया वेरिएंट, ओमिक्रॉन से कई ज्यादा होगा खतरनाक : WHO

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जल्द आएगा कोरोना का नया वेरिएंट, ओमिक्रॉन से कई ज्यादा होगा खतरनाक : WHO

जल्द आएगा कोरोना का नया वेरिएंट, ओमिक्रॉन से कई ज्यादा होगा खतरनाक : WHO

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश और दुनिया में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कारण संक्रमण के मामलों में अचानक से उछाल आया है। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कई देशों में कई तरह की नियम भी बनाए गए। इस बीच World Health Organization (WHO) ने गुरुवार यानी 27 जनवरी को बताया कि, पिछले हफ्ते पूरी दुनिया में कोरोना के 2.1 करोड़ नए मामले सामने आए थे, ये अकड़े साफ देखा रहे है कि इस समय कोरोना की तीसरी लहर कितनी तीव्र से बढ़ रही है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को लेकर दुनियाभर के रिसर्चर्स का मानना है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट कोरोना का आखरी वेरिएंट नहीं है। WHO के वैज्ञानिकों का कहना है कि, जल्द ही कोरोना का एक और वेरिएंट आएगा जो ओमिक्रॉन से भी तेज गति के साथ फैलेगा कर वह जल्द ही दुनिया में देखने को मिल सकता है।


World health organization की एक अधिकारी ने बताया कि, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के अलावा भी दुनिया में जल्द ही एक नया वेरिएंट आने वाला है। वैज्ञानिक का कहना है कि, यह नया वेरिएंट ओमिक्रॉन से कहीं ज्यादा तेज गति के साथ फैलने वाला हो सकता है।


मारिया ने बताया कि, अब पूरी दुनिया के सामने सबसे बड़ा सवाल यह बन कर खड़ा हो गया है कि, कोरोना का आने वाला नया वेरिएंट किस तरह से रिएक्ट करेगा और क्या ये अधिक जानलेवा हो सकता है या अब तक का सबसे खतरनाक वेरिएंट के रूप में आ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, लोग इस भ्रम में न रहे कि वक्त के साथ कोरोना के वेरिएंट कमजोर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि, हम बस उम्मीद ही कर सकते है है की आने वाला नया वेरिएंट कम खतरनाक निकले पर इसकी गारंटी नहीं ली जा सकती।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें