सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

बिहार में तख्तापलट! किसके पक्ष में है बिहार की सत्ता का जादूई आंकड़ा? क्या है तेजस्वी का गेम प्लान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बिहार में तख्तापलट! किसके पक्ष में है बिहार की सत्ता का जादूई आंकड़ा? क्या है तेजस्वी का गेम प्लान

बिहार में तख्तापलट! किसके पक्ष में है बिहार की सत्ता का जादूई आंकड़ा? क्या है तेजस्वी का गेम प्लान

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

पटना। बिहार में रानीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। जेडीयू और आरजेडी की तल्खी के बीज ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं और जेडीयू एनडीए शामिल होकर बिहार में नये गठबंधन के साथ सरकार बना सकते हैं। इसके लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है।


लेकिन क्या इस बार नीतीश कुमार के लिए ये सबकुछ इतना आसान होगा। क्या कहता है बिहार की सत्ता तक पहुंचने का नंबर गेम।


बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थित और गणित बिल्कुल बदला हुआ है। इससे पहले नीतीश कुमार ने जितनी बार पाला बदला था उस समय और आज में काफी अंतर है। राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभी में स्पष्ट बहुमत के लिए किसी भी गठबंधन को 122 का जादूई आंकड़ा चाहिए होगा। इस वक्त विधानसभा में राजद सबसे बड़ी पार्टी है। उसके पास 79 सीटें हैं, नीतीश कुमार की जेडीयू को अलग कर दिया जाए तो भी महागठबंधन के पास 114 सीटें बचेंगी। कांग्रेस की 19, भाकपा माले की 12, भाकपा की दो और माकपा के पास 1 सीट हैं। उसके साथ एक निर्दलीय विधायक भी हैं। इन सभी का योग 114 होता है। राजद को राज्य में सरकार बनाने के लिए केवल आठ और विधायकों के समर्थन की जरूरत है।


वहीं अगर बात करें संभावित गठबंधन की तो बीजेपी के पास बिहार में 78 विधायक हैं। हम के चार विधायक हैं। नीतीश की पार्टी जेडीयू के पास 45 सीटें हैं। वैसे तो बीजेपी और जेडीयू मिलकर आसानी से स्पष्ट बहुमत को पार कर लेंगे। इसके अलावा असदद्दुदीन ओवैसी की पार्टी के एक विधायक हैं। यह विधायक किसी भी गठबंधन के साथ नहीं हैं। वहीं इस पूरी गणित में जीतनराम मांझी की पार्टी हम काफी अहम भूमिका में है।


उधर तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतिश के लिए इस बार तख्ता पलट आसान नहीं है। ऐसा माना जा रहा है आरजेडी जीतनराम मांझी को कोई बड़ा पद का ऑफर दे सकती है। आरजेडी अगर ऐसा करती है तो फिर भी वो जादूई आंकड़े से एक कदम पीछे हैं। जबकी नंबर गेम जेडीयू और बीजेपी के पास है। ऐसे में तेजस्वी का ये दावा क्या जेडीयू में बड़ी टूट की तरफ इशारा है?

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें