बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

18 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए 6 महीने में आएगी Covovax वैक्सीन : पूनावाला

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
18 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए 6 महीने में आएगी Covovax वैक्सीन : पूनावाला
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोविशील्ड निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने मंगलवार को कहा कि SII अगले 6 महीने के अंदर 18 साल से 3 साल तक कि उम्र के बच्चों के लिए एक वैक्सीन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। 27वें CII पार्टनरशिप समिट 2021 में बोलते हुए, पूनावाला ने कहा कि वैक्सीन, Covovax, परीक्षण के अधीन है।

 
पूनावाला ने कहा, हम तीन साल से कम उम्र के बच्चों के लिए छह महीने के अंदर 18 साल से 3 वर्ष तक कि उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीन लाने जा रहे हैं। फिलहाल, कोविशील्ड की सिफारिश या अनुमोदन नहीं किया गया है। इसलिए Covovax परीक्षण के अधीन है और उसने 18 से लेकर 3 वर्ष तक के बच्चों पर बेहतर परिणाम दिए है। 

 
 
 
 
पूनावाला ने कहा कि ओमीक्रोन का प्रभाव अभी बच्चों में देखा जाना बाकी है, लेकिन अभी तक उन पर इस स्ट्रेन का ज्यादा असर नहीं हुआ है।  "मुझे लगता है कि उनका शरीर, कोशिकाएं और उनके फेफड़े बेहतर तरीके से ठीक हो जाते हैं और इसलिए बच्चों के लिए घबराने वाली फिलहाल कोई बात नहीं है। 

भारत की 2 कंपनियां बच्चों के लिए कोरोना की वैक्सीन बना रही है, जो जल्द ही उपलब्ध होगी। पूनावाला ने कहा, बच्चों टीकाकरण अवश्य करवाएं। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने बताया कि बच्चों की वैक्सीन Covovax 6 महीने में लॉन्च कर दी जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें