शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

चक्रवात 'असानी' ने बदला अपना रस्ता, तेज़ी से बढ़ रहा अब आंध्र की ओर

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
चक्रवात 'असानी' ने बदला अपना रस्ता, तेज़ी से बढ़ रहा अब आंध्र की ओर

चक्रवात 'असानी' ने बदला अपना रस्ता, तेज़ी से बढ़ रहा अब आंध्र की ओर

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'असानी' ने अपना रास्ता बदल लिया है। अब वह आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में असानी से तबाही की आशंका जताई गई है। 


मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि, असानी बुधवार की सुबह काकीनाडा और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकराएगा। इस समय 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है। साथ ही यहां पर भारी बारिश हो सकती है। 


बतादें कि, मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के तीन जिले में ईस्ट गोदावरी, वेस्ट गोदवरी और यनम में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह 8.30 बजे के बाद से ही यहां पर तूफानी हवाएं चलेंगी। साथ ही भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 55 से 65 किमी प्रति घंटे रहेगी। वहीं कहीं-कहीं पर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें