रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

7 से 11 साल के बच्चों के लिए DCGI ने Covovax को दी आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
7 से 11 साल के बच्चों के लिए DCGI ने Covovax को दी आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी

7 से 11 साल के बच्चों के लिए DCGI ने Covovax को दी आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन Covovax को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने मंगलवार को 7 से 11 साल के बच्चों के लिए मंजूरी दे दी है। एक सूत्र से यह जानकारी मिली है। सूत्र ने बताया कि DCGI के Covovax वैक्सीन को 7 से 11 साल के बच्चों के लिए इस वैक्सीन को कुछ शर्तों के साथ प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई है।


डीसीजीआई की विषय विशेषज्ञ समिति ने 24 जून को Covovax को 7 से 11 आयु वर्ग के बच्चों में उपयोग के लिए इसे आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण की सिफारिश की थी।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनुसार, DCGI ने 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग के लिए Genova Biopharmaceuticals द्वारा निर्मित कोरोना के खिलाफ भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित MRNA वैक्सीन को भी मंजूरी दी है।


बतादें, DCGI ने Covovax को 28 दिसंबर को वयस्कों में आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग के लिए और 12 से 17 वर्ष के आयु वर्ग में, कुछ शर्तों के अधीन, 9 मार्च को मंजूरी दी थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें